Raipur Factory Blast: रायपुर की 3D फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत की खबर, इलाके में हड़कंप
Raipur Factory Blast, रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ बेंद्री स्थित ‘3D फैक्ट्री’ में अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में प्रारंभिक तौर पर 2 से 3 मजदूरों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत हरकत में आई।
फिलहाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है, जहाँ उनका इलाज जारी है। मलबे और फैक्ट्री के भीतर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है ताकि अगर कोई अंदर फंसा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता राहत कार्य और घायलों को इलाज मुहैया कराना है। ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसके कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। उरला पुलिस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
View this post on Instagram

