July 4, 2026

महिलाओं ने कीचड़ पर किया कैटवॉक: खस्ताहाल सड़कों का अनूठा विरोध-प्रदर्शन, DJ की धुन पर जमकर नाचीं

bhilai me mahilaon ka

छत्तीसगढ़ के भिलाई में महिलाओं का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। यहां महिलाओं ने खस्ताहाल सड़क का विरोध करने कीचड़ में कैटवॉक किया है। इतना ही नहीं महिलाएं और लड़कियां DJ की धुन पर जमकर नाचती हुई भी नजर आई हैं। अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल है। इसमें महिलाएं नारा लगाते हुए कह रही हैं कि अरे नेताओं से गिफ्ट लोगे तो सड़क कहां से पाओगे… अरे नेताओं से मुर्गे लोगे तो सड़क कहां से पाओगे।


दुर्ग को रायपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। इसकी वजह से बरसात के दिनों में इन गड्‌ढों में पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से ही लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं। इसी बात का विरोध करने बुधवार को शहर की महिलाएं भिलाई के पावर हाउस चौक पर जमा हुई थीं।

 

अचानक रोड़ पर कीचड़ पर चली रहीं महिलाओं को देख हर कोई हैरान था। महिलाएं सज-संवर कर रोड पर पहुंची थी। उनके साथ कुछ लड़कियां भी थीं, जो कीचड़ पर ही वॉक कर रहीं थी। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताया है।

महिलाओं की मांग है कि इस रोड को जल्द ठीक किया जाए।महिलाओं ने बताया कि दुर्ग से रायपुर शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कैटवॉक में शामिल होने वाली महिलाओं ने पूरा मेकअप किया हुआ था। इससे वह यह संदेश देना चाहती थीं कि वह सड़क सुधार कार्य में खानापूर्ति नहीं चाहतीं। वह यह भी संदेश देना चाहती थीं कि जनता रैंप की तरह अच्छी सड़क चाहती है, जिससे वह आसानी से आवागमन कर सके।

 

यह अनोखा विरोध-प्रदर्शन भाजपा नेता रिकेश सेन के सौजन्य से किया गया था। रिकेश सेन ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन आमजन की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संदेश साफ है कि दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक नेशनल हाईवे की स्थिति बद से बदतर है। फ्लाई ओवर बनाने वाली कंपनी के एग्रीमेंट में साफ है कि वह निर्माण के दौरान सर्विस लेन को सही रखेगी। भिलाई से लेकर रायपुर तक फोरलेन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे रोज कई लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो रहे हैं।

 

कई लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं। अब शहर की जनता जाग चुकी है। सारे परिवार के लोग यहां इकट्ठा होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि आप जल्द से जल्द डामरीकरण का काम चालू कीजिए। उन्होंने कहा कि यदि अगले 15 दिनों में इसमें सुधार नहीं किया जाता तो हम आगे भी अलग-अलग तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

 


You may have missed