April 22, 2026

बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से गिरी बाइक सवार एक लड़की, ट्रक ने कुचला

AMBIKAPUR ME TRAK

अंबिकापुर। अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक लड़की की मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार लड़के -लड़की को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक के पीछे बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने ट्रक चालक को केबिन से नीचे खींच जमकर पिटाई कर दी।

इस दौरान पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। सीसी टीवी फूटेज में दिख रहा है कि हादसा बाइक सवार के ट्रक के सामने से गलत तरीके से ओवरटेक करने के चलते हुआ है।

लुंड्रा निवासी रेशमा लकड़ा (17) अपने दोस्त लक्ष्मण केरकेट्टा के साथ अंबिकापुर घूमने के लिए आई थी। दोनों बनारस रोड से अंबिकापुर में एंट्री कर रहे थे, जबकि एक ट्रक गांधी चौक से अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। अभी ट्रक अंबेडकर चौक पर पहुंचा था कि बाइक सवार लक्ष्मण ने बाएं साइड से ओवरटेक करते हुए ट्रक के सामने से राइट टर्न लिया। इससे बाइक ट्रक से टकराई और दोनों नीचे गिर गए। तभी ट्रक लड़की को कुचलता हुआ आगे निकल गया।


You may have missed