May 23, 2026

BIG BREAKING : फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में फांसी पर लटकी मिली

PicsArt_05-30-04.09.49

मुंबई: कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस सौजन्या (Soujanya) ने किया खुदकुशी। एक्ट्रेस का शव बेंगलुरु के दक्षिणी जिले में मिला। सौजन्या कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में लटकी मिली। एक्ट्रेस के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला। खबरों के मुताबिक अब तक सौजन्या के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने कोई जानकारी नहीं दी है। सौजन्या ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। फिलाल मुंबई केस की जांच कर रही है। सौजन्या ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा- ‘मेरी प्यारी फॅमिली, मैं जो कदम उठाने जा रही हूं उसके लिए माफ़ी मांगती हूं

गौरतलब है कि सौजन्या ने सुसाइड नोट में 27, 28 और 30 सितंबर की तारीख का जिक्र किया है, पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले ही सौजन्या ने अपनी जान लेने का फैसला कर लिया था। साथ ही एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं। सुसाइड नोट में सौजन्या ने कई बार अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक सौजन्या कुछ समय से खराब तबियत और काम न मिलने की वजह परेशान थी। ऐसे में आज सुबह एक्ट्रेस ने साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।


You may have missed