चर्च के सामने कपल्स ने खिंचवाई अश्लील पोज में फोटो, जिसे लेकर अब मचा बवाल
धार्मिक स्थलों या उनके आसपास ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे लाखों और करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हो. लेकिन तजाकिस्तान के एक कपल ने इसे नजरअंदाज करते हुए जो हरकत की है, उससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. इस कपल ने रूस के एक फेमस चर्च के सामने खड़े होकर अश्लील पोज देते हुए तस्वीर खिंचवाई है, जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है. ईसाई समुदाय के लोगों ने इस फोटो को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.


लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक, ब्लॉगर रसलान बोबीव (Ruslan Bobiev) तजाकिस्तान के एक वीडियो ब्लॉगर हैं. उन्होंने अपनी एक महिला मित्र के साथ रूस के मॉस्को स्थित फेमस चर्च सेंट बेसिल कथिड्रल (St. Basil’s Cathedral) के सामने एक अश्लील फोटो खिंचवाई है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महिला ने एक जैकेट पहन रखी है, जिस पर पुलिस लिखा है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद रूस में बवाल मच गया है. एक ओर जहां लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस के अपमान के कारण भी इस तस्वीर पर लोग आपत्ति जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ब्लॉगर रसलान की जमकर आलोचना हो रही है. वायरल फोटो जब पुलिस के हाथ लगी, तो उन्होंने रसलान को ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रसलान को उसकी गलती की सजा भी मिल गई है. उसे दस दिन जेल की सजा सुनाई गई. सजा काटने के बाद उसे तजाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया जाएगा.
आलोचनाओं से घिरे रसलान ने एक वीडियो बनाकर लोगों से माफी मांगी है. साथ ही भरोसा दिलाया है कि आगे से वे ऐसा नहीं करेंगे. बता दें कि रसलान एक फेमस वीडियो ब्लॉगर हैं. वे प्रैंक वीडियो बनाते हैं. एक प्रैंक वीडियो में रसलान मॉस्को पुलिस को परेशान करते और इधर-उधर भागने की कोशिश करते नजर आ चुके हैं.

