April 26, 2026

BREAKING : घायल हुई राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय..मुख्यमंत्री भूपेश के निर्देश पर ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से लाया जाएगा रायपुर

saroj-pandey

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर घर पर ही दुर्घटनावश घायल राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से भिलाई से रायपुर लाया जाएगा।


वर्तमान में सुश्री पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है। दुर्ग के मैत्रीय नगर निवासी सुश्री पांडेय आज अपने घर में पांव फिसलने से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।


You may have missed