September 2, 2026

Chhattisgarh Corona Case: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना की दस्तक, रायपुर सहित इस जिले में मिले मरीज

ChatGPT Image Sep 2, 2026, 02_27_25 PM

Chhattisgarh Corona Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है।


कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले कोरोना मरीज का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिह्नित मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील

मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और ट्रेसिंग की जा रही है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सतर्कता बरतने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं, तो लापरवाही न बरतें और तत्काल जांच कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग दोनों जिलों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच एवं निगरानी की जा रही है।


You may have missed