April 29, 2026

राजधानी कॉटन गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद

Harkesh Nagar of Okhla Phase-2

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-2 के हरकेश नगर में आज तड़के करीब 3.45 बजे एक गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही हैं।


जानकारी के अनुसार, ओखला में स्थित कॉटन के गोदाम में यह भीषण आग लगी है। मौके पर 17 फायर की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बेसमेंट ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक आग पहुंच गई है। दमकल विभाग का कहना है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है।


You may have missed