राजधानी में एक बार फिर चाकू–बाजी: दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना इलाके में देर रात 12 बजे कोटा के बालाजी फैंसी स्टोर के सामने चाकूबाजी की वारदात हुई जिसमें तीन युवक घायल हो गए। इस वारदात में शामिल दो आरोपी नितिन गोढ, सचिन गौतम को पुलिस की हिरासत में है।


मामले की जानकारी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष नशे में थे दुर्गा विसर्जन के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें आवेश में आकर नीतिन गोढ और सचिन गौतम ने तीन युवक शिवम सिंह, अजय, भोला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने मामले में मारपीट की धारा और आर्म्स एक्ट की धारा लगाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

