August 25, 2026

RAIPUR NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में दो युवकों की मौत

accident_1

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला बाईपास में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बाइक सवार गणेश निर्मलकर और दिलेश्वर साहू को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों गोदेली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उरला थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


You may have missed