April 21, 2026

डेट करने के बाद जब बॉयफ्रेंड ने नहीं किया प्रपोज, तो लड़की ने ठोक दिया मुकदमा

IMG_20211031_145212

आज कल के युवा जितनी जल्दी रिलेशनशिप बनाते हैं, उतनी ही तेजी से ब्रेकअप भी कर लेते हैं. दरअसल, इसके पीछे ज्यादातर वजहें मामूली होती हैं. लेकिन एक लड़की को 8 साल के लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद भी जब उसके बॉयफ्रेंड की ओर से कोई प्रपोजल नहीं मिला, तो उसने उस पर मुकदमा ठोक दिया. सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन यह सच्चाई है. इस लड़की ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका दुखड़ा रोते हुए अपनी आपबीती बताई है. लड़की का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे लेकर बिल्कुल सीरियस नहीं है.


ये अजीबोगरीब मामला जाम्बिया का है. जहां 26 साल की गर्ट्रूड नगोमा (Gertrude Ngoma) नाम की एक लड़की को बॉयफ्रेंड द्वारा प्रपोज न करने की बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. गर्ट्रूड नगोमा 28 साल के बॉयफ्रेंड हर्बर्ट सालालिकी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं. दोनों को एक बच्चा भी है.

गर्ट्रूड नगोमा का कहना है कि वह बीते कई सालों से इस इंतजार में बैठी थीं कि हर्बर्ट किसी दिन उन्हें रिंग लेकर प्रपोज करेंगे. लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो गुस्से में आकर नगोमा ने उन पर केस कर दिया. नगोमा का आरोप है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनका काफी वक्त बर्बाद कर दिया.

कोर्ट में तर्क देते हुए गर्ट्रूड नगोमा ने कहा है कि हर्बर्ट अपने बच्चे को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं हैं. इसके अलावा 8 साल के लंबे रिलेशनशिप में होने के बाद भी हर्बर्ट ने अब तक उनके लिए मंगनी की अंगूठी नहीं खरीदी है. यही वजह है कि हर्बर्ट के साथ उन्हें अब अपना भविष्य सही नहीं लग रहा.

हालांकि, इस आरोप के बाद हर्बर्ट ने भी कोर्ट में सफाई दी है. हर्बर्ट ने दलील देते हुए कहा है कि वह आर्थिक तौर पर अभी मजबूत नहीं है. इस कारण वह नगोमा से शादी नहीं कर पा रहा है. लेकिन वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस है. हालांकि, बाद में कोर्ट ने दोनों को साथ में बिठाकर काफी समझाने की कोशिश की.


You may have missed