धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के नए रेट्स
नई दिल्ली : आज आप धनतेरस के इस पावन मौके पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. सोने के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.


आपको बता दें कि दिसंबर एक्सपायरी का सोना आज सुबह 10 बजे के करीब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 107 रुपये की गिरावट के साथ 47,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. कल यह 47,903 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. वही चांदी की बात करें तो इसमें भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह चांदी के MCX प्राइस में 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 191 रुपये की गिरावट के साथ 64,600 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि कल चांदी 64,791 रुपये पर बंद हुआ था.
अगर अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के आज के सोने के रेट्स के बारे में बात करें तो यह 999 (प्योरिटी) वाला सोना 47,754 रुपये पर बिक रहा है. वहीं 995 वाला सोना 47,563 बिक रहा है. वहीं सिल्वर का दाम 64,196 पर है. आपको बता दें कि गोल्ड ज्वैलरी के प्राइस में देश भर में अलग-अलग होते है. हर राज्य अपने हिसाब से इस धातु पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty), स्टेट टैक्स (State Tax) और मेकिंग चार्जेज लगाता है.
अपने शहर के सोने के दाम पता करने के लिए इस नंबर पर कॉल करें
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे.

