Sarkari Naukri 2021: भारत और राज्य सरकार के कई विभागों में निकली हैं नौकरियां, यहां हैं नोटिफिकेशन्स
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. यहां हम आपको उन सभी वैकेंसी (Job Vacancy 2021) के बारे में बता रहे हैं, जो वर्तमान में भारत और अलग-अलग राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में निकली हुई हैं. रेलवे (Railway Jobs) से लेकर यूपीएससी (UPSC Jobs) तक.. बैंक जॉब्स से लेकर टीईटी एग्जाम तक की जानकारी और हिमाचल प्रदेश सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश तक.. सभी जगह निकली सरकारी नौकरियों (Sarkari Naukri) की डीटेल आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलती रहेगी. देखते रहें गवर्नमेंट जॉब वैकेंसी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स…


डाटा एंट्री ऑपरेटर की वैकेंसी
Graduation level job vacancy: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं. ये भर्तियां छत्तीसगढ़ बिजली विभाग (Chhattisgarh Bijli Vibhag Bharti 2021) में होने जा रही हैं. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर वैकेंसी (Data Entry Operator Vacancy) निकाली गई है. इस सरकारी जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए अब कुछ दिन बचे हैं.
CSPHCL Data Entry Operator Vacancy 2021 notification के लिए यहां क्लिक करें.
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें.
CSPHCL की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें.
Oil India में इंजीनियर्स के लिए वैकेंसी
Oil India Recruitment 2021: अगर आपने इंडीनियरिंग की पढ़ाई की है, तो आपके पास भारत सरकार की नौकरी पाने का शानदार मौका है. केंद्र सरकार के उद्यम ऑयल इंडिया (Oil India) ने ग्रेड 7 के पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये सभी पद इंजीनियरिंग के विभिन्न संकायों के लिए भरे जाने वाले हैं. इसके लिए आवेदन मांगे गये हैं. नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है
.Oil India Vacancy 2021 notification के लिए यहां क्लिक करें.
अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें.
राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती
Rajasthan Police Constable vacancy 2021: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में कॉन्स्टेबल जीडी/ ड्राइवर और पुलिस टेलीकम्युनिकेशन के लिए बंपर भर्तियां होने जा रही हैं. चार हजार से ज्यादा पदों पर राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल वैकेंसी निकाली गई है. इसके लिए नोटिफिकेशन (Rajasthan Police constable notification 2021) जारी कर दिया गया है.
Rajasthan Police Constable vacancy 2021 notification के लिए यहां क्लिक करें.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वैकेंसी
NIELIT Recruitment 2021: इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) की ओर से साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साइंटिस्ट सी (Scientist C) और साइंटिस्ट डी (Scientist C) के कुल 33 पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- recruitment-delhi.nielit.gov.in पर जाना होगा.
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में वैकेंसी
MPHC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- mphc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी (MPHC Recruitment 2021) के माध्यम से 708 पदों पर भर्तियां होंगी. एमपी हाईकोर्ट ग्रुप डी वैकेंसी 2021 नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म जारी किये जा चुके हैं.
South Eastern Railway Act Apprentice Vacancy 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment Cell) ने 10वीं पास और आईटीआई कोर्स कर चुके युवाओं के लिए भर्तियां निकाली हैं. ये भर्ती दक्षिण पूर्वी रेलवे (SER Recruitment) में की जाएगी. आरआरसी ने साउथ ईस्टर्न रेलवे में एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है. करीब 1800 पदों पर नौकरियां दी जाएंगी. इस रेलवे भर्ती (Railway Bharti) का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है.
पद का नाम – एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentice)
कुल पदों की संख्या – 1785
कहां कितनी वैकेंसी
खड़गपुर वर्कशॉप – 360 पद
सिग्नल एंड टेलीकॉम खड़गपुर वर्कशॉप – 87 पद
ट्रैक मशीन वर्कशॉप खड़गपुर – 120 पद
एसएसई (वर्क्स) / खड़गपुर – 28 पद
कैरेज एंड वैगन डिपो खड़गपुर – 121 पद
डीजल लोको शेड खड़गपुर – 50 पद
सीनियर डीईई (जी) खड़गपुर – 90 पद
डीआरडी डिपो / इलेक्ट्रिकल खड़गपुर – 40 पद
ईएमयू शेड / इलेक्ट्रिकल / टीपीकेआर – 40 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड / संतरागाछी – 36 पद
सीनियर डीईई (जी) चक्राओहरपुर – 93 पद
इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन डिपो चक्राओहरपुर – 30 पद
कैरेड एंड वैगन डिपो चक्राओहरपुर – 65 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड / टाटा – 72 पद
इंजीनियरिंग वर्कशॉप / SINI – 100 पद
ट्रैक मशीन वर्कशॉप / SINI – 07 पद
एसएसई (वर्क्स) / चक्रधरपुर – 26 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड / बोनोआमुंडा – 50 पद
डीजल लोको शेड / बोनोआमुंडा – 52 पद
सीनियर डीईई (जी) ADRA – 30 पद
कैरेड एंड वैगन डिपो / ADRA – 65 पद
डीजल लोको शेड / BKSC – 33 पद
टीआरडी डिपो इलेक्ट्रिकल ADRA – 30 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड / BKSC – 31 पद
फ्लैश बट बिल्डिंग प्लांट / झारसुगुडा – 25 पद
एसएसई (वर्क्स) / ADRA – 24 पद
कैरेज एंड वैगन डिपो / रांची – 30 पद
सीनियर डीईई (जी) / रांची – 30 पद
टीआरडी डिपो इलेक्ट्रिकल / रांची – 10 पद
एसएसई (वर्क्स) / रांची – 10 पद
Railway Act Apprentice Eligibility: जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास हों. साथ ही वैकेंसी से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स किया हो. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल तक होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे करें अप्लाई
आरआरसी एसईआर (RRC SER) की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रॉसेस 15 नवंबर 2021 से शुरू होकर 14 दिसंबर 2021 तक चलेगी. जेनरल और ओबीसी के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है

