April 17, 2026

भागवत कथा सुनने निकली महिला पहुंची प्रेमी के पास, पति ने देखा तो कर दिया यह हाल

bibi ka aavaidh sambandh

नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर में एक युवक ने अपनी पत्‍नी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिहटा के एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहींं हो सका है । हालांकि कुछ लोग अवैध संबंध को इसका कारण बता रहे हैं। जख्मी महिला की हालत नाजुक है। बताया जाता है कि उसकी वर्ष 2012 में शादी हुई थी।


थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस अधिकारी को इलाजरत महिला का फर्द बयान के लिये भेजा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला को एक युवक के साथ रात में पति ने देख लिया था। उस वक्‍त युवक ने उसका हाथ पकड़ रखा था। हालांकि, वह आपत्तिजनक हालत में नही था। लेकिन पत्‍नी का दूसरे युवक से मिलना पति को नागवार गुजर गया। इसी बात पर युवक आगबबूला हो गया।

भागवत कथा सुनने के नाम पर गई प्रेमी से मिलने
बताया जाता है कि नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। महिला भी बुधवार की देर रात कथा सुनने गई थी। इसी क्रम में महिला अपने आशिक से मिलने गांव के एक जगह चली गई। गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी उसके पति को दी। भनक मिलते ही वह गुस्से में पहुंचा और पत्‍नी के सिर में गोली मार दी।

कनपटी में गोली लगते ही महिला गिर कर छटपटाने लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा। तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बिहटा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे घटना पर पुलिस नजर बनाई हुई है।


You may have missed