April 25, 2026

आम आदमी को बड़ी राहत, राजधानी में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

petrol__diesel_price_19282623

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए आम आदमी को राहत दी है. सरकार ने वैट घटाते हुए दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता (Delhi Petrol Price) कर दिया है. पेट्रोल पर VAT (Value Added Tax) को 30% से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया गया है. इससे दिल्ली (Delhi VAT Decision) में पेट्रोल की कीमत मौजूदा करीब 103. 97रुपए से घटकर करीब 95.97 रुपए हो जाएगी. पेट्रोल के ये नए दाम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे.


दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को घटाने के फैसले पर मुहर लगा दी है. बता दें कि कई बीजेपी शासित राज्यों और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाए जाने के बाद दिल्ली में भी अब ये कदम उठाया गया है. दिल्ली में इस समय एक लीटर पेट्रोल 103.97 की दर पर मिल रहा है जबकि नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 और गुरुग्राम में 95.90 रुपए है. इसके परिणामस्वरूप दिल्ली के फिलिंग स्टेशनों पर ग्राहकों की कमी देखने को मिल रही थी. ज्यादातर ग्राहक यूपी और हरियाणा से तेल भरवाने जा रहे थे.


You may have missed