2 दिसंबर 2021 का राशिफल: कर्क, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में तेजी लाएंगे जिससे उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा. आपको कुछ लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपका ध्यान मुख्यतया अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा होगा.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ संभव है. जोखिम न लें. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी.


शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे व आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. बुद्धि में अप्रत्याशित विकास होगा जिससे नए-नए विचार आपके मन में आयेंगे.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है. स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता हैं जिसका आपसे लगाव हो सकता है. ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसको समय दे अन्यथा बाद में यह किसी अनहोनी का कारण बन सकता हैं.खर्च में कमी होगी. कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है. प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी. आप स्वयं में एक नयी ऊर्जा को पाएंगे और उसी के अनुसार कार्य करेंगे. विवाद से क्लेश होगा. फालतू खर्च होगा. पुराना रोग परेशान कर सकता है. जोखिम न लें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने को सोचेंगे जिस कारण उनके मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे. ऐसे समय में अपने अध्यापक से अवश्य परामर्श ले जिससे आपको सहायता मिलेगी.मेहनत का फल कम मिलेगा. कार्य की प्रशंसा होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रसन्नता रहेगी. संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जो अभी किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने साथी से धोखा मिल सकता हैं जिससे उनका मन उदास रहेगा. आपका अपने साथी से मोहभंग भी हो सकता हैं.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे. दुस्साहस न करें.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 5
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार में कुछ खटास आ सकती हैं जिस कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ेगी. आपका अपने भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं. इस समय धैर्य से काम ले व कोई भी कटु वचन कहने से बचे.किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की बात बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे माता-पिता आपसे प्रसन्न होंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपना ज्यादातर समय व्यर्थ के कामों में निकाल देंगे. आपका ज्यादा ध्यान इधर-उधर भटकेगा व संतुष्टि नही मिलेगी.चोट व रोग से बचें. कानूनी अड़चन दूर होगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ रहा हैं. आपको कोई बड़ा घाटा होने की संभावना हैं, इसलिये कोई भी निर्णय अपनों से बड़ों की सहमती से करें. अपने शत्रुओं पर ध्यान रखे व किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी नौकरी कर रहे लोग दुविधा की स्थिति में रहेंगे व उन्हें अपने काम के कारण तनाव का अनुभव होगा. प्राइवेट जॉब करने वाले अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे तथा उनका मन अपने बॉस को खुश करने में होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. व्यय होगा. प्रसन्नता रहेगी.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र अपने लिए नए क्षेत्रों को चुनने पर ध्यान देंगे तथा ऑनलाइन काम देखेंगे. अन्य क्षेत्र के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट होंगे लेकिन उनके अंदर भी अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें.
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 7

