April 23, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शादी के लिए रखी यह शर्त, कहा ‘उसी से करूंगी शादी जो…’

IMG_20211211_160853

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस भले ही स्टार किड है लेकिन वो खुद को नेपोटिज्म के बहस से खुद को दूर रखने में पूरी तरह से कामयाब रही है. सारा ने रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सुशांत सिंह, अक्षय कुमार और कई अन्य कलाकारों के साथ काम किया है.


सारा की अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ कुछ ही हफ्तों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की और बताया कि वह किस तरह के लड़के के साथ शादी करेंगी. एक्ट्रेस ने अपनी जिदंगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बातचीत की. सारा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करेंगी जो बाद में उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो.
एक्ट्रेस सिंगल मदर के साथ रहने वाले अनभुवों को भी याद करने में नहीं हिचकिचाती हैं. सारा ने फिल्म में अपने किरदार रिंकु के बारे में बात की. उन्होंने कहा इस फिल्म में रिंकु का डॉयलाग है ‘ एक बार, एक लड़की को अगर दोनों मिल जाएंगे तो’. इस डॉयलॉग के माध्यम से कहना चाहती है आज के जमाने से ये तथ्य पूरी से अतरंगी है.

उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए पूरी से नया है. इस फिल्म में पहली बार वो अकेले डांस कर रही है और पहली बार नॉर्थ के थलाइवा और साउथ दोनों के साथ काम कर रही है. मैं आनंद एल राय की फिल्म में हिरोइन हूं जो मेरे लिए एक नया अनुभव है.

सारा मे बताया कि आनंद जी मुझसे एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे उन्होंने कहा कि वो मुझे अपनी फिल्म में डॉयरेक्ट करना चाहते हैं. इसके बाद मैंने ये स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझे लगा कि ये फिल्म करनी है.

सारा अली खान इन दिनों ‘अतरंगी रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर में सारा का अतरंगी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. पिछले कुछ दिनों पहले सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ.

इटंरव्यू में सारा से जब पूछा गया कि क्या वह उनकी फिल्म अतरंगी के कैरेक्टर रिंकू की तरह क्या वो भी घर से भागने की हिम्मत कर सकती हैं तो सारा ने मजे में जवाब देते हुए कहा, “मैं अपनी मां की मदद के बिना अपनी बैंगल्स को अपने आउटफिट से मैच करके एक इंटरव्यू के लिए नहीं आ सकती हूं। मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज़।”

यहां तक कि सारा ने इंटरव्यू में अपनी शादी की शर्त के बारे में भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी बेड़ियों को तोड़ने और खुद कुछ करने की इच्छा महसूस की है? तो एक्ट्रेस ने कहा, “बिल्कुल नहीं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति से शादी भी करूंगी, जो मेरी मां के साथ रह सके। मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ने वाली। मजाक से अलग, मेरी मां बहुत लिब्रल महिला हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में वह मेरी तीसरी आंख है। इसलिए, नहीं, मैं कभी नहीं भाग रही हूं।”

एक्ट्रेस ने बताया कि वह सलाह लेने के लिए किसके पास जाती हैं अपनी मां अमृता सिंह या पिता सैफ अली खान तो सारा ने कहा, “हमेशा मेरी मां। कुछ भी और सब कुछ के लिए।” एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ बड़े होने के अपने अनुभवों को भी याद किया।

उनके सह-कलाकारों अक्षय कुमार और धनुष के बारे में वह क्या महसूस करते हैं, इस सवाल पर सारा ने जवाब दिया, “अक्षय सर में एक कंटेजियस एनर्जी और यह पूरे सेट को एनर्जी देती है। धनुष एक्टिंग में एक इंस्टीट्यूशन हैं और उनके सामने और सेट पर उनकी कंपनी में रहना एक्टिंग में एक सबक जैसा था।”


You may have missed