April 25, 2026

आयकर विभाग का छापा ब्रेकिंग: रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलों में कारोबारियों के घर टीम ने दी दबिश

INCOME

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोयला लोहा कारोबारियों के यहाँ आयकर टीम ने दबिश दी है। आयकर की कई टीमों ने रायपुर कोरबा रायगढ़ में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों पर दबिश दी है।


पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर में वालफोर्ट सिटी, चौबे कॉलोनी शंकर नगर में व्यवसायियों के सुबह की शुरुआत आयकर टीम के अतिथि के रुप में आने से हुई है।कोरबा रायगढ़ बिलासपुर में भी टीम ने इसी अंदाज में दबिश दी है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि छापा और सर्वे की यह संयुक्त कार्यवाही है। विस्तृत ब्यौरा दोपहर बाद हासिल होने की संभावना है।


You may have missed