April 25, 2026

बेबी डाइपर में ड्रग्स की स्मगलिंग, एयर होस्टेस ने चार साल में ढाई करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स खपाया

IMG-20211222-WA0010

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बेबी डाइपर में ड्रग्स की स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार एयर होस्टेस मानसी ने चार साल में ढाई करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। 13 महीने पहले ड्रग रैकेट के सरगना को पुलिस ने सागर जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी ड्रग्स की स्मगलिंग और सप्लाई बंद नहीं हो सकी है। ड्रग्स रैकेट से जुड़े नए नाम सामने आए हैं। अब तक इस रैकेट के आठ किरदारों के नामों का खुलासा हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने एयर होस्टेस मानसी सिंह को गिरफ्तार किया था। वह एक साल की बेटी के डाइपर में ड्रग्स सप्लाई करते हुए पकड़ी गई थी। पुलिस ने मानसी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। बेटी को मानसी की बहन के पास सौंप दिया गया है। मानसी भी सागर जैन के रैकेट का हिस्सा थी, जिसे पुलिस ने 25 नवंबर 2020 को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि मानसी के पिता एयर इंडिया से रिटायर हुए थे, जबकि उसका पति अब्दुल सैयद बहरीन में कंसल्टेंसी चलाता है।


You may have missed