April 24, 2026

महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकती है दुनिया : बिल गेट्स

IMG-20211222-WA0015

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन कई देशों में फैल चुका है। अमेरिका और यूके में तो ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। वही, भारत में भी ओमिक्रोन के 200 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चिंता जाहिर की है।


छुट्टियों के प्लान कैंसल
बिल गेट्स (Bill Gates) ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकती है क्योंकि इस वैरिएंट के परिणामस्वरूप दुनिया में अब तक सबसे खराब वृद्धि देखने को मिल सकती है।

बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपनी ज्यादातर छुट्टियों के प्लान को कैंसल कर दिया है, क्योंकि उनके कई दोस्त इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ओमिक्रोन किसी भी वायरस की तुलना में सबसे तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रोन के मामले जल्द ही सभी देशों में देखने को मिलेंगे।


You may have missed