देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए खास निर्देश
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते पूरे देश में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। केन्द्र सरकार ने राज्यों की सरकार को पत्र लिखा है। अपने पत्र में केन्द्र ने कहा है कि नये वेरिएंट के कारण बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए राज्य चाहे तो नाईट कर्फ्यू लगा सकता है।


केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलो के बीच केन्द्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों में टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही नाइट कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं पर रोक लगाने, शादियों और अंतिम संस्कारों में लोगों की संख्या को सीमित करने की बात कही है। इसके अलावा केन्द्र ने राज्यों के ओमिक्रॉन से बचाव के लिए वॉर रुम बनाने, कंटेनमेंट जोन निर्धारित करने, मामलों की समीक्षा करने को कहा है।

