राजधानी में क्रिसमस और नए साल को लेकर बड़ा ऐलान, जश्न पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया। राजधानी में क्रिसमस और नए साल पर जश्न नहीं होंगे। इसको लेकर डीडीएमए ने बुधवार को आदेश जारी किया है।


डीडीएमए ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस, नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा न हो। साथ ही जिलाधिकारियों को दिल्ली के उन इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया, जहां कोविड-19 के तेजी से फैलने की आशंका है। इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करने को कहा है कि दुकानों/कार्यस्थलों पर नो मास्क/नो एंट्री का सख्ती से पालन हो।

