April 25, 2026

छत्तीसगढ़: खाने में चिकन नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की पिटाई

IMG_20211222_210913

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी ही पत्नी की जमकर पीटा। पति ने अपनी बीवी को इसलिए जमकर पीटा क्योंकि उसने चिकन बनाने से मना किया था। बताया गया कि आरोपी को शराब पीने की इतनी अधिक लत थी कि उसने पैसों के लिए मकान तक बेच दिया है। महिला ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


शराब पीकर पति ने की ऐसी हरकत–
मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुथुर निवासी 30 वर्षीय किरन जाहिरे पति लखन जाहिरे अपने मायके पामगढ़ के में रहती है। मंगलवार को किरन ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति लखन जाहिरे आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था। 19 दिसंबर को भी लखन ने उसके साथ मारपीट की है। किरन ने बताया कि रविवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। कह रहा था कि चिकन बनाओ। इस पर मैंने कहा कि मैं जब घर के सब लोग खाना खा लेंगे तो बाद में अलग से चिकन बना दूंगी। मगर ये सुनते ही उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।

अगले दिन लखन फिर शराब पीकर आया और उसने शाम को करीब 5 बजे पड़ोसियों के सामने घूंसों से जमकर पीटा। पड़ोसी देखते रहे। लेकिन कोई कुछ नहीं बोल सका। इसके अलावा लखन ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। बताया गया कि लखन शराब पीने का इतना आदी था कि उसने अपना पैतृक घर जो कुथुर में है उसे भी बेच दिया है। अब वह अपने दो बच्चों के साथ पामगढ़ में अपनी पत्नी के मायके में ही रहता है।


You may have missed