April 21, 2026

बदला मौसम का मिजाज: राजधानी समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

BARISHHH

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है, रायपुर, कवर्धा, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही, समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बादल बरस पड़े। इस बेमौसम बारिश ने कवर्धा के किसानों की दाल-तिलहन के फसलों को लेकर चिंता बढा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।


राजधानी रायपुर में भी देर शाम तूफान के साथ बारिश ने दस्तक दी है। राजधानी में भी मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं।

पेंड्रा/गौरेला/मरवाही/अमरकंटक का ये रहा हाल
पूरे इलाके में आज मौसम ने एकाएक करवट लिया। और यहां पूरे इलाके में तेज हवाओं के साथ जोरदार झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं पेंड्रा-मरवाही और गौरेला में भी आज सुबह से मौसम में एकाएक तब्दीली आयी और काफी तेज बारिश होने से आम जनजीवन पर इसका खासा असर दिखाई दिया। तो वहीं प्रदेश में धान खरीदी के बीच अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

सूरजपुर: जिले में मौसम में अचानक परिवर्तन। आसमान में घने बादल के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यहां धान केन्द्र में खुले में धान होने से खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश के बाद यहाँ की मशहूर सरगुजिहा ठंड के और कड़ाके से पड़ने की आशंका हो गई है।

कोरिया: यहां भी जिले में अचानक ही मौसम बदल गया। जिले के बैकुंठपुर। चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़। जनकपुर। खड़गवां में भारी बारिश हुई। अचानक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।


You may have missed