CG ब्रेकिंग: बचपन का प्यार फेम सहदेव हुआ हादसे का शिकार, सीएम बघेल ने दिए सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश
सुकमा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गया है। सहदेव को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

