April 23, 2026

नए साल के पार्टी में मर्डर: “बहुत उड़ता है कहकर” युवक के सीने में दोस्त ने ही घोंपा चाकू

chakuuu

भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक मामला सामने आया है, यहां नए साल का जश्न तब मातम में तब्दील हो गया जब दोस्त ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सीने में खंजर घोंप दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।


शराब के नशे में थे सभी लड़के
भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग (20 वर्ष) आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे (19 वर्ष) का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया।

केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढ़ेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके दोस्त राजा सोनानी ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने डोंगरे को मृत घोषित कर दिया।


You may have missed