May 8, 2026

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच फिर बजेगा घंटा और थाली, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश

IMG_20220115_185058

भोपाल: कोरोना की पहली लहर के दौरान पीएम मोदी के निर्देश पर पूरे देश के लोगों ने ताली और थाली बजाया था, जिसे लेकर विपक्ष के नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया था। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में एक बार फिर घंटा-थाली बजेगा। भले ही आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन ये सच है। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बच्चों को परिवार सहित घंटा और थाली बजाने का आदेश दिया है।


राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूली छात्र सुबह 10 और दोपहर 1 बजे के बीच घंटा-थाली घंटा बजा सकेंगे। सबसे अहम बात ये है कि बच्चों को परिवार सहित घंटा-थाली बजाने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने ‘हमारा घर-हमारा विद्यालय’ योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बच्चों के लिए ऐसा आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पूरे प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। साथ ही छात्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।


You may have missed