मौसम अपडेट: उत्तर भारत से आ रही हवा, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड
रायपुर: राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में तापमान 2.6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा। इससे पहाड़ी ही नहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन जैसे जैसे शाम ढलेगी तापमान कम होने लगेगा। ऊपरी हवा का चक्रवात का सिस्टम खत्म हो गया है। इससे प्रदेश में आसमान में छाए बादल छंट गए है। मौसम खुल गया है।


इससे दिन का तापमान हल्का बढ़ने लगा है, लेकिन रात का तापमान कम होने लगा है। इससे रात सर्द होने लगी है। राजधानी में भी रात के तापमान में मामूली गिरावट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा, जो रविवार की तुलना में 0.4 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। लाभांडी का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा, जो मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में रिकार्ड तापमान से 3.3 डिग्री कम है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। यहां तापमान 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लगे इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जशपुर में न्यूनतम तापमान 8.2 व कोरिया में 9.4 डिग्री रहा। मौसम खुलने के बाद प्रदेश के सभी संभागों के कई इलाकों में सुबह हल्का से घना कोहरा भी छाने लगा है। पहाड़ी इलाकों में ज्यादा कोहरा छा रहा है। सुबह के समय ऐसे इलाकों में वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है।
अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा, जो रविवार की तुलना में 0.4 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। लाभांडी का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा, जो मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में रिकार्ड तापमान से 3.3 डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। यहां तापमान 7.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लगे इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
स्थान – तापमान
रायपुर – 14.8
लाभांडी – 11.5
अंबिकापुर – 7.9
जशपुर – 8.2
कोरिया – 9.4
माना – 13.4
बिलासपुर – 12.6
पेंड्रारोड – 8.8
जगदलपुर – 14.5

