April 25, 2026

सरकारी नौकरी 2022: जिला एवं सत्र न्यायालय में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

JOB2

कांकेर: जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में स्टेनोग्राफर हिंदी, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी, स्टेनो टायपिस्ट एवं सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 05 फरवरी तक कांकेर जिले के निवासी आवेदन कर सकते हैं।


स्टेनोग्राफर हिन्दी के लिए 2 पद, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के 1, स्टेनो टायपिस्ट के 1 और सहायक ग्रेड तीन के लिए 4 पद पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या परिवर्तनीय है। महिलाओं के नियमानुसार होरिजान्टल आरक्षण दिया जाएगा। किसी वजह से महिला अभ्यर्थी का चयन न होने पर यदि पद रिक्त रह जाता है, तो ऐसे पद अग्रणित नहीं किया जाएगा। उसकी जगह पुरू, उम्मीदवार द्वारा भरे जा सकेंगे।

आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिला न्यायालय उत्तर बस्तर कांकेर के वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/kanker पर उपलब्ध है, जहां पर से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


You may have missed