मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़कियों के साथ की गोलियां और आपत्तिजनक सामान जप्त
लखनऊ: उत्तरप्रदेश पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बंधक बनाए लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। मौके से पुलिस ने नशे की गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार पीकेजी मसाज पार्लर में युवतियों को नशे का इंजेक्शन देकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कई लड़कियों को गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में बंधक रखा गया था। जहां पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। वहीं आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली युवती थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि युवती की शिकायत पर क्राइम ब्रांच और गोमतीनगर पुलिस की टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी की तो वहां 8 युवतियां बरामद हुईं। इस धंधे से जुड़े 6 लोगों अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार और रितिक नाम के युवकों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि नशीली दवा देकर सेक्स रैकेट संचालक अपनी लग्जरी गाड़ियों से लड़कियों को कस्टमर के पास लेकर जाते थे। अगर कोई युवती भागने का प्रयास करती थी, तो उसे नशे का इंजेक्शन दिया जाता है।
घर में बंधक बनाकर रखी गईं 8 युवतियों को भी पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। बरामद की गई युवतियां अलग-अलग राज्यों की हैं। आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से सेक्स रैकेट चला रहे थे।

