June 26, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खबर: साड़ी खरीदी का नियम बदला, जानिए क्या कुछ है खास ?

Gemini_Generated_Image_o3yyxo3yyxo3yyxo

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की साड़ी खरीदी की सालों से चली आ रही केंद्रीकृत व्यवस्था (Centralized System) को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है और जल्द ही इस नए फैसले के तहत अब साड़ी खरीदी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।


अब खाते में आएगी राशि, खुद कर सकेंगी कपड़े का चयन

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस फैसले के बाद अब विभाग स्तर पर साड़ियों की थोक खरीदी नहीं की जाएगी। स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने और कार्यकर्ताओं को सहूलियत देने के लिए अब साड़ी की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार स्थानीय बाजार से साड़ी और उसके कपड़े का चयन खुद कर सकेंगी।

विभागीय वेबसाइट पर अपलोड होगी साड़ी की डिजाइन

हालांकि, साड़ी के रंग और एकरूपता को बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित साड़ी की डिजाइन को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उसी डिजाइन और कलर कोड के आधार पर स्थानीय स्तर से साड़ी खरीदनी होगी।

फैसले के मुख्य बिंदु:

केंद्रीकृत व्यवस्था खत्म: अब विभाग द्वारा साड़ी खरीदकर बांटने की व्यवस्था बंद होगी।

डीबीटी (DBT) के जरिए भुगतान: साड़ी की तय राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में जाएगी।

स्थानीय बाजार को बढ़ावा: कार्यकर्ता अपने नजदीकी बाजार से कपड़े की गुणवत्ता देखकर साड़ी खरीद सकेंगी।

वेबसाइट पर डिज़ाइन: साड़ी का आधिकारिक पैटर्न और कलर कोड विभाग की वेबसाइट पर लाइव रहेगा।

कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

इस फैसले से प्रदेश भर की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में ख़ुशी की लहर है। अक्सर केंद्रीकृत खरीदी में साड़ियों की क्वालिटी और साइज को लेकर शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब सीधे खाते में राशि आने से वे अपनी पसंद के अच्छे कपड़े की साड़ी ले सकेंगी, जिससे उन्हें फील्ड में काम करने में भी आसानी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkc News Web Portal (@jkcnews)


You may have missed