दुर्ग के इंदिरा मार्केट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: बंद लॉज और आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, IPS की रेड में 5 गिरफ्तार
दुर्ग। शहर के व्यस्ततम इलाके इंदिरा मार्केट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बंद पड़े ‘जलाराम लॉज’ की आड़ में चल रहे एक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।


पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉज को बाहर से बंद कर इसकी जगह एक आइसक्रीम पार्लर संचालित किया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इस चालाकी के पीछे देह व्यापार का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था।
प्रशिक्षु IPS की अगुवाई में रेड
इस अवैध गतिविधि की भनक लगते ही प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) हर्षित मेहर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जलाराम लॉज पर अचानक रेड मार दी। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
आपत्तिजनक सामग्री के साथ 5 गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में रंगे हाथों दबोचा है। इसके साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने लॉज संचालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस आरोपियों को थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
View this post on Instagram

