मौसम अपडेट: जारी रहेगा बेमौसम बारिश का दौर, फिर बढ़ेगी ठंड
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव हो गया है। आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार रात से कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।


मौसम विभाग की माने तो बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। विभाग की माने तो बेमौसम बारिश के कारण 12 फरवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

