सरकारी नौकरी 2022: BSF के 2788 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के आरक्षी (ट्रेड्समैन) के 2,788 पद भरे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rectt.bsf.gov.in/ के जरिए भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://rectt.bsf.gov.in/static/bsf/pdf/Constable%20(Tradesman)%20BSF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 15 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 1 मार्च 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 2788
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे।
चयन
इन पदों पर चयन के लिए कई चरणों में परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट होगा। पुरुषों के लिए 2,651 पद हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए तय पदों की संख्या 137 हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-तीन के अनुसार 21,700-69,100 तक वेतन प्राप्त होगा। सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट रखा गया है।
लड़कों के लिए पांच किलोमीटर दौड़ और लड़कियों के लिए 1,600 मीटर दौड़ होगी। बीएसएफ में 13 ट्रेडों के लिए भर्ती होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी बीएसएफ की वेबसाइट पर ले सकते हैं।

