Whatsapp में हार्ट इमोजी भेजने पर 20 लाख रूपये के जुर्माने के साथ हो सकती है जेल
व्हाट्सएप पर ‘रेड हार्ट’ इमोजी भेजना क्राइम हो सकता है। सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने लोगों को रेड हार्ट इमोजी व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर चेतावनी दी है। लोकल न्यूजपेपर को दिए एक बयान में सऊदी अरब की Anti-Fraud Association के एक मेंबर ने बताया है कि व्हाट्सप्प पर रेड हर्ट इमोजी भेजना हरासमेंट क्राइम हो सकता है। अगर रिसीवर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है, जो आप जेल भी जा सकते हैं।


उन्होंने बताया, ‘ऑनलाइन चैट्स के दौरान भेजी गई कुछ तस्वीरें और एक्सप्रेशन हरासमेंट क्राइम हो सकते हैं। अगर रिसीवर पार्टी इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।’ रिपोर्ट की मानें तो रेड हार्ट इमोजी भेजने वाला व्यक्ति अगर सऊदी के कानून के हिसाब से दोषी पाया जाता है, तो उसे 2 से 5 साल की जेल हो सकती है। साथ ही अपराधी को 100,000 सऊदी रियाल (लगभग 19,90,000 रुपये) का फाइन भी भरना होगा।
अगर कोई यूजर दोबारा इस क्राइम को करता है, तो उसकी मुसीबत और भी बढ़ जाएगी. दोबारा दोषी पाए जाने पर यूजर को 5 साल की जेल और 300,000 सऊदी रियाल का फाइन भरना होगा। यानी आपके भेजे मैसेज पर अगर किसी यूजर को आपत्ति है, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। बता दें कि व्हाट्सप्प में कई सार इमोजी मिलते हैं, लेकिन रेड हार्ट इमोजी एनिमेटेड है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Meta अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सप्प पर जल्द ही कई और एनिमेटेड इमोजी जोड़ सकती है। व्हाट्सप्प पर फिलहाल आपको 9 हार्ट इमोजी मिलती है, जिसमें एक एनिमेटेड है।

