ऊर्फी जावेद ने की सारी हदें पार, जंजीर और ताले वाले बैकलेस टॉप पहन किया ऐसा काम…
मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद के अतरंगी अंदाज ने एक बार फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उर्फी के लेटेस्ट लुक को समझने में आपके दिमाग का दही हो सकता है। उर्फी जावेद एक बार फिर फैशन क्वीन बनकर पब्लिक प्लेस पर पहुंची हैं। इस बार एक्ट्रेस के अंदाज ने हर किसी के दिमाग के परखच्चे उड़ा दिए हैं।


उर्फी जंजीरों को गले में लपेटे हुए दिख रही हैं, इतना ही नहीं इन चेन्स पर अलग-अलग रंग के छोटे ताले भी लटके दिख रही हैं। उर्फी अपने इस लुक से क्या समझाना चाह रही हैं यह तो वही जानती हैं। उर्फी ने टॉप की जगह इन जंजीरों को अपना आउटफिट बनाया है। साथ में एक्ट्रेस ने जालीदार स्कर्ट कैरी की है।
View this post on Instagram
उर्फी जावेद का नया अवतार देखने के बाद अगर आप उनके आउटफिट को समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो थम जाइए क्योंकि आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं। उर्फी जावेद ने जंजीरों वाले बैकलेस टॉप में अपनी परफेक्ट टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उर्फी ने लेटेस्ट लुक में अपने बालों को चोटी स्टाइल में बांधा है। साथ ही एक्ट्रेस ने लाइट आईमेकअप के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक कैरी की है।

