April 19, 2026

चुनावी नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट हुए जारी

petrol__diesel_price_19282623

नई दिल्ली: यूपी समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन यानी आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के रेट्स अनुसार, दिल्ली समेत विभिन्न महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। मालूम हो कि ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि विधानसभा चुनाव के खत्म होने और नतीजे आने के बाद देशभर में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, आज ऐसा नहीं हुआ है।


IOCL के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये, डीजल की कीमत 86.67 रुपये बनी हुई है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये व डीजल 89.79 रुपये में मिल रहा है। उधर, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये व डीजल की कीमत 91.43 रुपये पर बनी हुई है।

Today Petrol-Diesel Rates: प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 95.28 रुपये में बिक रहा है। डीजल 86.80 रुपये में मिल रहा। वहीं, नोएडा में 95.51 रुपये में पेट्रोल व 87.01 रुपये में डीजल मिल रहा है। वहीं, भोपाल में 107.23 रुपये में पेट्रोल एवं 90.87 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है।

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में पेट्रोल का भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 101.09 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 102.27 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 101.82 रुपए, जगदलपुर में 104.01 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 100.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 100.26 रुपए प्रति लीटर है।

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में डीजल का भाव
रायपुर में डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 93.49 रुपए, बिलासपुर में 93.04 रुपए, जगदलपुर में 95.20 रुपए और कोरबा में 92.00 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।


You may have missed