12 अप्रैल का राशिफल: इन राशि वालों की नौकरी व कारोबार में होगी तरक्की
मेषः किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में लाभ होगा. परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है. जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है.


वृषः परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मानसिक शांति के लिए योग करें.
मिथुनः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्चों में वृद्धि होगी. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. आज किए गए निवेश से धन लाभ संभव है. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
कर्कः स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है. कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में लाभ होगा. लवमेट से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.
सिंहः कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सावधान रहें, आपकी कड़वी वाणी के चलते दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.
कन्याः घर से निकलते वक्त माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. भाई के तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेगा.
तुलाः आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्रोध के चलते नुकसान हो सकता है. कारोबार में नुकसान के चलते मन अशांत रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. शैक्षिणिक कार्यों में मन लगेगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.
वृश्चिकः आत्मविश्वास में वृद्धि होगा. ऑफिस में अफसरों से वाद-विवाद हो सकती है. लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.
धनुः माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. कारोबार में धन लाभ होगा. परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. वाद-विवाद से बचें. मानसिक परेशानियां हो सकती हैं. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
मकरः कारोबार में निवेश करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. अचानक धन लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आज आपको कोई पसंद कर सकता है.
कुंभः वाहन या मकान लेने के योग हैं. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. आज की गई यात्रा लाभदायक होगी. अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
मीनः व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. ऑफिस से कोई गुड न्यूज मिल सकती है. धन लाभ संभव है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कुछ भी बोलने से पहले सोच-विचार कर लें. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है.

