July 7, 2026

राजधानी में अब बिना मास्क के पकड़े जाने पर नहीं देना होगा जुर्माना

mask1

रायपुर: राजधानी रायपुर में मास्क नहीं पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह फैसला लिया है।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 मार्च 2021 को जारी सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेस कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित करने संबंधी आदेश को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (held in abeyance) कर दिया है। मंत्रालय द्वारा इस संबंध में विगत 8 अप्रैल को आदेश जारी किया गया है।


You may have missed