April 22, 2026

AIIMS Raipur Recruitment: जूनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 67 हजार होगी सैलेरी

sarkari naukri

रायपुर: रायपुर (AIIMS) में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS) में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। संस्थान ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 138 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा / पोस्ट ग्रेजुएशन / एमडी / डीएनबी एवं समकक्ष तय की गई है।


पदों का विवरण
पद का नाम – जूनियर रेजिडेंट
पदों की संख्या – 138 पद
सैलरी – 67,700 /- रुपये
आवेदन मोड – ऑनलाइन फॉर्म
नौकरी स्थान – रायपुर, छत्तीसगढ़

महत्वपूर्ण तिथि
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में 26 अप्रैल 2022 से लेकर 09 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुक्ल 1000 रुपए, वहीं अनुसूचित जनजाति एवम जाति के लिए परीक्षा शुक्ल 800 रुपए तय किया गया है।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले, उम्मीदवारों को aiimsraipur.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े। फिर ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करे और सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण विवरण को भरें। विवरण भरने के बाद सभी दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और फिर आवेदन शुल्क के लिए भुगतान करें। आवेदन शुल्क भुगतान के लिए डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / बैंक चालान का उपयोग आप कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की प्रिंट आउट ले, यह भविष्य में आपके काम आएगा।


You may have missed