क्रबिस्तान में चल रही थी महिला को दफनाने की तैयारी, तभी ताबूत के अंदर से खटखटा कर बोली–मैं अभी जिंदा हूं…
नई दिल्लीः आपने अक्सर फिल्मों में मर चुके लोगों को जिंदा होते हुए देखा होगा लेकिन हाल ही में पेरू में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसमें मृत घोषित कर दी गई महिला अचानक जिंदा हो गई। यहां कार हादसे में मारी गई एक महिला को दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी ताबूत के अंदर से खटखटाने की आवाज आई और महिला एकदम से जीवित होकर खड़ी हो गई।


यह घटना पेरू के लांबेक शहर की है और महिला का नाम रोजा इसाबेल सेस्पेडेस कैलाका है। बीते दिनों एक सड़क हादसे में रोजा के एक रिश्तेदार की मौत हो गई और इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बीते 26 अप्रैल को रोजा के शव को दफनाने के लिए ताबूत में रखकर क्रबिस्तान ले जाया गया।
इसी दौरान ताबूत के अंदर खटखटाने की आवाज आई तो लोगों ने ढक्कन खोला और रोजा को जीवित पाया। आनन फानन में रोजा को लांबायेक के रेफरेंशियल अस्पताल फेरेनाफे ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रख दिया। हालांकि रोजा को बचाया नहीं जा सका और कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद रोजा के परिवार वाले चिकित्सकों से जवाब मांग रहा है कि वास्तिवक मौत से पहले रोजा को मृत क्यों घोषित किया गया था। पेरू पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

