August 22, 2026

36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हनिया, शादी में बिन बुलाए पहुंच गए हजारों लोग

IMG-20220505-WA0005

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में हुआ एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है, मामला ये है कि यहां 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हनियां ने आपस में शादी रचाई। शादी को देखने के लिए लोग बिन बुलाए ही पहुंच गए। इतना ही नहीं लोगों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली। दोनों को सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 24 साल की दुल्हन ममता नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी है। मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष के हैं। दोनों भागलपुर जिले के हैं। 36 इंच के मुन्ना को उसकी लाइफ पाटनर मिल गई। 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी। शादी के दौरान डीजे पर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ गाना बज रहा था । लोग इस पर जमकर डांस कर रहे थे।



You may have missed