Nora Fatehi: नोरा फतेही ने पंखों वाली ड्रेस पहन चुराया फैंस का दिल
मुंबई: नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी डांसिंग स्किल और शानदार शख्सियत की वजह से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. वह जहां भी जाती हैं, सबको इम्प्रेस कर लेती हैं. बाकी अदाकाराओं को पीछे छोड़कर ध्यान का केंद्र बन जाती हैं. उनसे जुड़े लेटेस्ट अपडेट का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में नोरा ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ फेदर ड्रेस पहने हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर हर कोई यही कह रहा है कि एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में काफी अलग और क्लासी हैं.


View this post on Instagram
नोरा की ये ड्रेस पूरी तरह से बैलेरिना से इंस्पायर थी, जिसमें लगे पंख पंछी जैसा लुक दे रहे थे. दरअसल, नोरा की इस ड्रेस में स्लीव पर पंख लगे हैं और नीचे भी पूरी स्कर्ट पंखों से ही बनी है. वहीं, प्लजिंग वी नेकलाइन के साथ बॉडी फिटिंग नोरा की स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए काफी दिख रही थी. कमर पर लगी बेल्ट में सिल्वर कलर के मिरर लगे थे. नोरा ने इस खूबसूरत सी फीदर ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ कैरी किया है, जिसमें सिल्वर हील्स के साथ डायमंड ईयर स्टड और रिंग शामिल हैं.
तस्वीरों के साथ नोरा ने दिया ये कैप्शन
इसी के साथ, बात करें मेकअप और हेयरस्टाइल की, तो मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक, लाइट आई शैडो और फ्लॉलेस फाउंडेशन पूरे लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है. इस ड्रेस को जॉर्ज होबिका के स्प्रिंग समर 2022 कलेक्शन से लिया गया है. इस खास लुक में नोरा ने कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए. इन तस्वीरों के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा, “तुम मुझे चमकते हुए देखते हो, तुम गुस्सा हो जाते हो, मुझे लगता है कि मेरे हेटर्स सच में किस करना चाहते हैं.”

