April 22, 2026

रायपुर में गोली बारी: सहेली का जन्मदिन मनाकर लौट रही युवती को लुटेरों ने मारी गोली

goli ma

रायपुर: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में गुरुवार की रात करीब साढे दस बजे गोली चली। तीन अज्ञात लोगों ने अपनी सहेली का जन्मदिन मनाकर लौट रही एक युवती को गोली मार दी। गोली उसके हाथ की सबसे छोटी उंगली को छेदकर निकल गई। लुटेरों ने युवती का मोबाइल और मोपेड भी लूट लिया। हालांकि कुछ दूर बाद आरोपी मोपेड को वहीं छोड़कर भाग निकले।


पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महावीर नगर की ऋतिका इसरानी अपनी सहेली पूजा का जन्मदिन मनाने के लिए वीआईपी रोड स्थित होटल फिल इन द ब्लैंक पहुंची थी। बर्थडे मनाने के बाद ऋतिका, पूजा और उसकी एक सहेली फरीन होटल के बाहर बात कर रहे थे कि उसी समय तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने ऋतिका का मोबाइल लूटने की कोशिश की।

विरोध करने पर उनमें से एक लुटेरे ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गोली ऋतिका के दाहीने हाथ की छोटी उंगली को भेदकर निकल गई। उसके बाएं हाथ की बांह में भी चोटें आई हैं। गोली चलने के बाद बाकी चीख-पुकार मच गई। पूजा और फरीन के शोर मचाने पर आरोपी उनकी मोपेड लेकर भाग निकले, लेकिन उन्होंने कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी वहीं छोड़ दी।

पुलिस कहती रही एयरगन, परिजन बोले पिस्टल
ऋतिका के चाचा नरेश इसरानी ने बताया कि घटना के बाद वे ऋतिका को एक प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। वहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस गोली चलने से इंकार कर रही है। तेलीबांधा पुलिस का कहना है कि गोली किसी एयरगन से चली हो सकती है।

ऋतिका के चाचा ने कहा कि हम जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बिना जांच किए यह कैसे कहा जा सकता है कि गोली एयरगन की है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली किसी पिस्टल से चली है या एयरगन से। इस मामले में सिविल लाइंस सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


You may have missed