बड़ा हादसा: राजधानी में भरभरा कर गिरा 3 मंजिला मकान, 5 की हालत गंभीर
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया है। 3 मजदूरों के मकान के मलबे में दबे होने की सूचना मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शी और मौके मौजूद पर मजदूरों ने बताया नीचे से तोड़ने की वजह से मकान गिरा। वहीं मलबे से निकाले गए 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।


मलबे की चपेट में कई मजदूर आ गए। 5 मजदूरों को निकाल लिया गया है, जबकि अन्य मजदूरों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया भोपाल में तीन मंजिला मकान के कुछ हिस्से को ढहाया जा रहा था। इसी बीच मकान भरभराकर गिर गया।

