April 21, 2026

Watch Video: उर्फी जावेद ने गर्मी से बचने के लिए लपेट ली बोरी, टॉप रह गया हद से ज्यादा छोटा

urfi javed new dress

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपनी फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने फैशन की दुनिया में बड़ा एक्सपेरिमेंट कर दिखाया है। गर्मी के मौसम में उर्फी ने तपती गर्मी से बचने के लिए एक नया ही उपाय खोज निकाला है।


उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो
इस बार उर्फी जावेद ने टाट की बोरी से अपने नई ड्रेस तैयार की है| एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर मिनटों वायरल हो गया है। सामने आए उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले एक खूबसूरत से लुक में दिखाई दे रही हैं और इस दौरान उनकी तरफ कोई टाट की बोरी फेंक देता है। उर्फी इस बोरी को कैच करती हैं और फिर इसी बोरी से ड्रेस तैयार कर अपना नया लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

टाट की बोरी से बनाई ड्रेस
उर्फी के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने बोरी को काटकर स्लिट मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप तैयार किया है, हालांकि उर्फी के इस क्रॉप टॉप में भी उनके कर्व्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उर्फी ने हाई हील्स और पोनी के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है। उर्फी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।


You may have missed