April 22, 2026

Rajya Sabha Chunav 2022: सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BHUPESH TS

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश को आब्जर्वर बनाया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान के लिए आब्जर्वर बनाया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।


जारी आदेश के मुताबिक सीएम भूपेश के साथ प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए राजीव शुक्ला भी हरियाणा के आब्जर्वर होंगे। वहीं टीएस सिंहदेव के साथ पवन कुमार बंसल राजस्थान में जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ नेता मलिल्कार्जुन खड़गे को आब्जर्वर बनाया गया है।

बता दें कि हरियाणा मे सेंधमारी के डर से कांग्रेस विधायको को छत्तीसगढ़ लाया गया। करीब 27 विधायकों को नवा रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में ठहराया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे आज हरियाणा के विधायकों से मिलने मेफेयर रिसार्ट पहुंचे हैं।


You may have missed