April 29, 2026

एक तरफा प्यार के चलते हत्या: प्यार का इजहार ठुकराने पर युवक ने छात्रा को कुल्हाड़ी से काटा

sakra me murder

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम साकरा में आज मंगलवार सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर 11वीं की छात्रा को मौत के घाट उतार दिया है। शिकायत के चंद घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी और स्कूटी बरामद की है।


प्यार का इजहार ठुकराने पर भड़का आशिक
छात्रा रोजाना सुबह 6 बजे अपने गांव बरही से ग्राम करहीभदर ट्यूशन के लिए स्कूटी से जाया करती थी। युवक उससे एक तरफा प्यार करता था। युवक ने कई बार अपने प्यार का इजहार किया लेकिन लकड़ी ने मना कर दिया। जिस बात से गुस्साएं आशिक ने छात्रा को मौका देखकर उसे मार दिया। आरोपी युवक बरही गांव रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


You may have missed