April 30, 2026

Live Operation: सर्जरी कर रहे थे डॉक्टर और मरीज गा रहा था गजल

gajal

रायपुर: राजधानी रायपुर में आधुनिक तकनीकी के तहत किया गया एक ऑपरेशन अब चर्चा में आ गया है। दरअसल, एक तरफ मरीज का लाइव ऑपरेशन चल रहा है और दूसरी तरफ मरीज गजल गा रहा है। यह ऑपरेशन अब चर्चा में आ गया है।


रायपुर के डॉक्टर राहुल अहलूवालिया ने ये ऑपरेशन किया है। डॉ राहुल ने बताया कि ‘इस तरह की तकनीकी में मरीज खुद अपना इलाज देख पाता है उसे पूरी तरह से बेहोश नहीं किया जाता है। सर्जरी के दौरान मरीज को किसी भी तरह के दर्द या परेशानी के बिना सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है।’

मरीज ने गाई यह गजल
ऑपरेशन थिएटर में दिमाग के नसों को जब डॉक्टर सर्जरी कर रहे थे तब मरीज गुलाम अली की गजल गा रहा था और डॉक्टर से बात भी कर रहा था। डॉक्टर ने कहा चलो भाई गाना गाओ तो मरीज गाने लगा हंगामा क्यों है बरपा। थोड़ी सी जो पी ली है। इस बीच मरीज भी कह रहा था कि उसे किसी तरह की तकलीफ नहीं हो रही है वह बिल्कुल आराम से अपनी सर्जरी करवा रहा है। फिलहाल युवक का ऑपरेशन सफल रहा है और जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


You may have missed