June 2, 2026

Job Alert: प्रदेश के कई जिलों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन; सेल्समेन, एकाउन्टेंट समेत कई पदों पर होगी भर्ती

jobs

रायपुर: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। प्रदेश के कई जिलों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में दिनांक 20 जुलाई 2022 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में किया जा रहा है। जिसमें संस्था का नाम ए.एस.चौहान एण्ड कम्पनी दन्तेवाड़ा में एडवाईजर, एकाउण्टेंट पदों की रिक्तिया प्राप्तः हुई है. इच्छुक आवेदक/आवेदिका प्रातः 11 से 3 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतिया, एक सेट छायाप्रतिया, एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र ए. एस. चौहान एण्ड कम्पनी मेन रोड दंतेवाड़ा होगा। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।


प्लेसमेंट कैम्प में लाईफ मित्र के 31 पद पर नियुक्ति
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्श के ईकाई प्रबंधक नीरज कुमार उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैम्प में लाईफ मित्र के 31 पद पर नियुक्ति की जानी है। पद के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 25 एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदकों को कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

जिले के इच्छुक आवेदक जो निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं उन्हें अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट की आकार के 2 छायाचित्र (फोटो), आधार कार्ड नंबर, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं निवास प्रमाण पत्र सहित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर में उपस्थित होना होगा। उप संचालक रोजगार ने प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी है।

शिक्षक के पदों पर भर्ती
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टीजीटी गैर शैक्षणिक पदों की पूर्ति हेतु 18 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे का वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर में किया गया है। जिसमें अंग्रेजी माध्यम के टीजीटी गणित के लिए 06 पद, टीजीटी अंग्रेजी के लिए 06 पद, टीजीटी विज्ञान के लिए 05 पद, टीजीटी कला के लिए 05 पद एवं टीजीटी संस्कृत के लिए 01 पद, टीजीटी हिन्दी के लिए 02 पद, खेलकूद प्रशिक्षण योग अनुदेशक के लिए 04 पद, संगीत शिक्षक के लिए 06 पद तथा स्टॉफ नर्स के लिए 04 रिक्त पदों पद भर्ती किया जाना है।

भर्ती हेतु पात्रता, शर्तें और आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर के सूचना पटल तथा जिले के वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर का अवलोकन किया जा सकता है।

सेल्समेन, एकाउन्टेंट, सेक्युरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 13 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक अलर्ट सेक्युरिटी गार्ड प्रा.लि. रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 5 पद,योग्यता स्नातकोत्तर, सेक्युरिटी गार्ड के 25 पद, अभिकर्ता के 10 योग्यता आठवी पास, उम्र 18 से 50 वर्ष, वेतन 7 हजार रूपये से 12 हजार रूपये प्रदाय किया जायेगा। कार्यक्षेत्र संम्पूर्ण छत्तीसगढ़ होगा।

किरन एग्रीकल्चर बलौदाबाजार द्वारा सेल्समेन के 6 पद, योग्यता बारहवी पास, एकाउन्टेंट के 2 पद, योग्यता बी.कॉम, कम्प्युटर पास, ब्रांच मैनेजर के 2 पद योग्यता स्नातक। उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार रूपये से 15 हजार रूपये प्रदाय किया जायेगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. +91-07727-299443 से सम्पर्क कर सकते है।

सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर और जीटीओ ट्रनिंग आफिसर के पदों पर भर्ती
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर और जीटीओ ट्रनिंग आफिसर के पदों पर भर्ती हेतु नारायणपुर विकासखंड के युवाओं हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 21 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक और ओरछा विकासखंड के युवाओं हेतु 22 जुलाई शुक्रवार को नारायणपुर जनपद पंचायत जिला नारायणपुर में किया गया है। नियोजक द्वारा प्रदाय की गई रिक्तियां एवं अन्य जानकारी इच्छुक आवेदक प्लेसमंेट कैम्प में शामिल होकर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर से संपर्क कर सकते हैं।


You may have missed